फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात, सीएम ने किया कोविड अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन  

Thu, 01 Oct 2020 09:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

- नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाया कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल
विज्ञापन
covid 19 hospital shamli - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कोरोना संक्रमण काल में बुधवार को जिले को नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित 100-100 बेड वाले कोविड एल-1 और एल-2 अस्पताल का लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही विधिवत रूप से अब कोविड अस्पताल चालू हो गया है। अब कोरोना के गंभीर मरीजों को गैर जनपद रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

 
जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए 100-100 बेड के कोविड लेवल-1 और लेवल-2 अस्पताल का बुधवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअल उद्घाटन किया।

इस दौरान शामली एनआईसी में सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, मंडलायुक्त संजय कुमार, डीएम जसजीत कौर, सीएमओ संजय भटनागर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने जनपद के अधिकारियों से कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त कोविड लेवल-2 अस्पताल में मरीजों को शिफ्ट कर और उन्हें बेहतर उपचार सुविधा दी जाए, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
कोविड अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बहुत ही कम समय में कोविड-2 अस्पताल का निर्माण किया गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। जनपद स्तरीय कोविड एल-2 अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अब जनपद के कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अन्य जनपदों में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
 
मंडलायुक्त संजय कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में कांफ्रेस हॉल बनाकर मरीजों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि झिंझाना में चल रहे कोविड अस्पताल के मरीजों को जिला अस्पताल में बने कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

इस दौरान एमएलसी विरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, डीएम जसजीत कौर, सीएमओ डा. संजय भटनागर, सीएमएस डा. सफल कुमार, एसीएमओ डा. केपी सिंह, डा. सुशील कुमार, डा. नेतराम, डा. अशोक हांडा, डा. जगमोहन, डीपीएम आशुतोष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पहले सीएमएस बने डा. सफल
शामली। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि जनपद में अभी तक एसीएमओ के पद पर तैनात डा. सफल कुमार को नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय का पहला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) नियुक्त किया गया है। डा. सफल कुमार कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी भी है।

गन्ना मंत्री ने सीएम योगी का जताया आभार
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्होंने 100-100 बेड के एल-1 और एल-2 अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन कर शामली की जनता को समर्पित किया है।

आज उत्तर प्रदेश कोविड-19 के सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला और सर्वाधिक बेड की उपलब्धता वाला राज्य भी है। शामली जैसे छोटे जनपद में 14 वेंटीलेटर होना मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता को प्रकट करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें