फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब-16 ने छात्रों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
रोहटा। क्लब की तरफ से प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था
विज्ञापन
रोहटा। क्लब-60 शिक्षा सेतु मिशन के सौजन्य से रविवार को डालमपुर स्थित आदर्श विद्यालय में मासिक संस्कारशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ मास्टर ओमप्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को व्याकरण, पद्य और गद्य के साथ-साथ सही वर्तनी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अंग्रेजी भाषा में दक्षता बढ़ाने के लिए नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता संदीप पूनिया ने बच्चों से स्पेलिंग से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी को परखा और उन्हें आत्मविश्वास के साथ उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी केपी सिंह ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विषयों को गहराई से पढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान 10 विद्यार्थियों को इको-फ्रेंडली पुष्प राखी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं आठ बच्चों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करते हुए गांव, गली और घर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए कपड़े के 600 थैले सिलवाकर वितरित किए। पुष्प राखी प्रतियोगिता में कुल 78 प्रतिभागियों में से मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्व में आयोजित साइंस मॉडल प्रतियोगिता में भूमि को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. सुरेशपाल पूनिया सहित व संचालन केपी सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें