रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राष्ट्रपति से भेंट करते स्वामी कल्याण देव पब्लिक स्कूल गणेशपुर के छात
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गणेशपुर में स्थित स्वामी कल्याण देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल ने रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनसे पर्यावरण संरक्षण की अपील की। साथ कहा कि शिक्षा सभी के लिए अमूल्य है। कभी भी शिक्षा से विमुख मत होना। निरंतर शिक्षा के पथ पर चलकर अपना और देश का भविष्य संवारना होगा। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में संग्रहीत अभिलेखों, स्मृति चिह्नों के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी जानकारी की। प्रतिनिधिमंडल में प्रधानाचार्या मधुलिका शर्मा, शिक्षक आबिद, विद्यार्थियों में मानवी शर्मा, रिमशा, नैतिक उपाध्यक्ष व तेजस शामिल थे।