फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर कट बंद होने से बढ़ी परेशानी, बांस लगाकर की बैरिकेडिंग

विज्ञापन
दौराला - कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे पर खुले कट पर बैरिकेडिंग कराती पुलिस। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- दादरी से परतापुर तक शुरू हुआ कार्य, 11 अगस्त तक रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और हाईवे पर यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने दादरी से परतापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुले कटों की बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। जगह-जगह बांस लगाकर कटों को बंद किया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोगों और आवश्यक आवागमन को देखते हुए फिलहाल दोपहिया वाहनों के लिए सीमित रास्ता छोड़ा गया है।
बुधवार को नंगली गेट, मटौर कट, वलीदपुर, दौराला सहित कई स्थानों पर पुलिस और संबंधित विभाग की निगरानी में बैरिकेडिंग का कार्य चलता रहा। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों और कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था न हो। कट बंद होने से सबसे अधिक परेशानी आसपास के गांवों, कॉलोनियों में रहने वाले लोगों और रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों को होगी। चारपहिया वाहन चालकों को कई स्थानों पर लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी सावधानी के साथ संकरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अचानक कट बंद होने से दैनिक आवागमन का समय बढ़ गया है। यह व्यवस्था 11 अगस्त तक लागू रहेगी। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद यातायात की स्थिति सामान्य होने पर बैरिकेडिंग हटाकर कटों को दोबारा खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि यात्रा अवधि के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ आमजन की आवाजाही भी सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें