केआईसी की पुरातन छात्रा डॉ. निशा राणा एनसीएससी की स्टेट कार्डिनेटर नियुक्त। (स्त्रोत संस्थान) म
मवाना। कृषक इंटर काॅलेज की होनहार पुरातन छात्रा डॉ. निशा राणा को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख कार्यक्रम नेशनल चिल्ड्रेन्स साइंस कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश (पश्चिम) की राज्य शैक्षणिक समन्वयक (स्टेट एकेडमिक काेऑर्डिनेटर) नियुक्त किया गया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
वर्तमान में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर व आईपीआर सेल की प्रभारी डॉ. निशा राणा लंबे समय से ब्लॉक, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जूरी सदस्य और शिक्षक प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से पश्चिम उत्तर प्रदेश में युवा इनोवेटर्स को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों के बीच वैज्ञानिक सोच व शोध का माहौल और मजबूत होगा।