फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुवक्किल ने महिला वकील के फोटो एआई से एडिट कर किए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब लोगों की मदद के बहाने तीन हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छेड़छाड़ के मुकदमे की पैरोकारी के बहाने गांधी नगर निवासी जतिन सिंह ने महिला वकील से मुलाकात की। आरोपी ने गरीब लोगों की मदद कराने के बहाने तीन हजार रुपये हड़प लिए और दो लाख रुपयों की और मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने महिला वकील के फोटो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से फोटो एडिट कर वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला वकील ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि 25 जून 2025 को शहर के गढ़ रोड गांधी नगर निवासी छेड़छाड़ का आरोपी जतिन सिंह दिल्ली की एक कोर्ट में चल रहे अपने मुकदमे की पैरवी कराने आया था। दिल्ली का मामला होने के कारण उन्होंने उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद जतिन कई बार काम के बहाने वकील के पास पहुंचा और उसने गरीबों की मदद का बहाना बनाकर उनसे तीन हजार रुपये मुकुल गर्ग के खाते में ई वॉलेट के जरिये हस्तांतरित करा लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपी जतिन ने मकान की फर्जी रसीद और चाबी दिखाकर दो लाख रुपये की मांग की। वकील ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने वकील को सबक सिखाने की धमकी दी। आरोपी वकील का रास्ते में पीछा करने लगा। उसने पीड़िता को रूस व कनाडा के नंबरों से अश्लील मैसेज भेजे। पीड़िता ने आरोपी के नंबरों को ब्लॉक कर दिया। आरोपी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर एआई से एडिट किए गए पीड़िता के रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दिए।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी जतिन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीम लगी है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें