फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल दसवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कुशावली रोड पर तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए गढ़ी खटीकान निवासी दसवीं के छात्र अरशद की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। अरशद छह बहनों का इकलौता भाई था। उसकी सलामती के लिए दुआएं हो रही थी, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

बीते शनिवार को मुजफ्फरनगर बरात में जाते समय स्विफ्ट कार कुशावली रोड पर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर घायल हो गए थे। जिनमें दसवीं के छात्र तल्हा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी, जबकि चार युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह घायल अरशद (17) पुत्र अख्तर की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने इन्कार कर दिया।


हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग
छात्र अरशद की मौत की सूचना पर परिवार में गम का कहर टूट पड़ा। मां-बाप और छह बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बहनें बार-बार बेहोश हो रही थीं। ऐसे में हर किसी की आंखों से आंसू बह रहे थे। परिजनों ने बताया कि अख्तर के घर में छह बेटियों के जन्म के बाद अरशद को गोद लिया था। अरशद की मौत के बाद पूरे परिवार को उम्र भर के लिए गमगीन माहौल में छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें