फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी दबोचा

Thu, 10 Aug 2023 08:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ से खरखौदा में विद्यालय की छात्रा को रास्ते से अगव  कर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक में रेप की वारदात सामने आई है। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा के एक विद्यालय से छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर एक युवक जंगल में ले गया। यहां दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पीटने से युवक की हालत भी गंभीर हो गई। उसे सीएचसी से मेडिकल रेफर किया गया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी गांव से रोजाना पैदल स्कूल जाती है। बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद घर आ रही थी। आरोप है कि सेतकुआं गांव का रोहित वहां पहुंचा और छात्रा को थ्री व्हीलर में ले जाने के बहाने जंगल में ले गया। उससे दुष्कर्म की कोशिश की।

छात्रा ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए। आरोपी ने तमंचा दिखाकर भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी सौंप दिया गया। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां हालत चिंताजनक होने के कारण उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। छात्रा के पिता ने युवक पर बेटी को अगवा करने और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें