फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिल्ली से बरामद हुआ 6 क्लास का छात्र, पिता की डांट से था नाराज, सामने आई ये बड़ी वजह

Wed, 21 Dec 2022 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : 6 क्लास का छात्र दानिश दिल्ली से बरामद हुआ है। दो का पहाड़ा न सुनाने पर पिता ने डांट लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर दानिश घर से भागा था।
विज्ञापन
छात्र दानिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र के गांव ललियाना से रविवार दोपहर को लापता हुए कक्षा छह के छात्र दानिश को बरामद कर लिया गया। किठौर पुलिस ने दिल्ली के मायापुरी में एक गैराज से बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में दानिश ने बताया कि वह पिता की डांट और पिटाई से नाराज होकर चला गया था।

विज्ञापन

  
रविवार को किठौर के गांव ललियाना निवासी अब्दुल सलाम का 11 वर्षीय बेटा दानिश घर से खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने दानिश की काफी तलाश की। वहीं उसके बाद कोई सुराग नहीं मिला। 

बेटे के न मिलने पर परिजनों ने किठौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। छात्र के लापता होने के बाद किठौर थाना पुलिस छात्र की तलाश में लगी हुई थी। थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि दानिश के पिता अब्दुल सलाम ने उससे दो का पहाड़ा सुनाने के लिए कहां था। लेकिन दानिश ने पहाड़ा इंग्लिश में सुनाया। इस दौरान पिता ने उसे हिंदी में पहाड़ा सुनाने को कहा लेकिन, वह सुना नहीं सका। इसके बाद पिता ने दानिश की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ठंड से छूटी कंपकंपी: कोहरे ने किया परेशान, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, पांच डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन

वहीं पिता द्वारा पिटाई करने की शिकायत उसने अपनी माता से की थी। लेकिन उसकी माता ने बात को अनसुना कर दिया। जिससे नाराज होकर दानिश रविवार को घर से खेलने का बहाना बनाकर दिल्ली चला गया। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव

थाना प्रभारी के मुताबिक, दिल्ली में दानिश के होने की सूचना मोदीनगर निवासी दानिश के परिचित को लगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दानिश को थाने ले आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें