पांच स्टेशनों का निर्माण
इसके साथ ही कॉरिडोर के एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण भी प्रगति पर है। मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर और ब्रह्मपुरी स्टेशन का निर्माण कार्य प्लेटफॉर्म लेवल तक पहुंच गया है। ये सभी एलिवेटेड स्टेशन पूरी तरह आकार ले चुके हैं।
रोशनपुर डोरली स्टेशन में वर्तमान में कॉनकोर्स लेवल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं बाकी के एलिवेटेड स्टेशनों- एमईएस कॉलोनी, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम में फिलहाल पिलर निर्माण का कार्य जारी है।
मेट्रो स्टेशनों के नाम
मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, रोशनपुर डोरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो स्टेशन है। इनमें से 4 स्टेशनों, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम पर यात्रियों को मेट्रो के साथ आरआरटीएस की सुविधा भी मिलेगी।