फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हाईवे स्थित ढाबे पर खाने को लेकर ग्राहक से मारपीट, हंगामा, युवकों ने बंद कराया होटल

Wed, 27 Jan 2021 10:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news, up crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के मोदीपुरम थानाक्षेत्र में एनएच-58 हाईवे स्थित हाईवे स्थित पंडित ढाबा पर देर रात खाना खाने गए ग्रहककों के साथ कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। मारपीट के बाद युवक ने गांव में सूचना दे दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और होटल को बंद कर दिया। पीडित ने पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुल्हैड़ा गांव निवासी मनीष अपने बहन के ससुर को खाना खिलाने के लिए रात में करीब नौ बजे पंडित ढाबा पर पहुंचा। वहां पर यह लोग खाना खा रहे थे। आरोप है कि मनीष ने गर्म रोटी मांगी तो वेटर ने मना कर दिया। जिसको लेकर कुछ कहासुनी है गई।

यह भी पढ़ें:  मेरठ में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, भिखारी पर घटना को अंजाम देने का अंदेशा, नजदीकी पर भी शक
विज्ञापन


आरोप है कि कर्मचारी एकत्र हो गए और युवक के साथ मारपीट कर उसे बाहर निकालने लगे। इस बीच युवक ने अपने गांव में फोन कर दिया। वहां से काफी संख्या में लोग  पहुंच गए। लोगों ने हंगामा किया और ढाबा को बंद करा दिया। कई ग्राहक अंदर खाना खा रहे थे, जिन्हे भी बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


हंगामे के बीच ढाबा को बंद करा दिया। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीडित मनीष का आरोप है कि ढाबा संचालक पहले भी कई ग्राहकों के साथ में इस तरह की बदतमीजी कर चुका है। पीडित ने पल्लवपुरम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें