फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बपारसी में चुनावी रंजिश में संघर्ष, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बपारसी में चुनावी रंजिश में संघर्ष, नौ लोग घायल
विज्ञापन

सरधना। बपारसी गांव में रविवार शाम चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। पथराव व फायरिंग भी हुई। संघर्ष में एक पक्ष से तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बपारसी गांव में चुनावी रंजिश में तीन दिन पूर्व ज्ञान सिंह पुत्र सौराज और निरंजन पुत्र जगरूप पक्ष के बीच संघर्ष हो गया था। पुलिस ने ज्ञान सिंह पक्ष की तहरीर पर निरंजन पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी रंजिश के चलते रविवार को शाम दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।
विज्ञापन

ज्ञान सिंह पक्ष का आरोप है कि निरंजन पक्ष के लोगों ने उनके घर पर आकर लाठी-डंडों व फरसे आदि धारदार हथियारों से हमला किया और पथराव व फायरिंग भी की। संघर्ष में ज्ञान सिंह पक्ष से तेजवीर पुत्र सौराज, दीपक पुत्र पप्पू, सुरेंद्र पुत्र हंसराज, रोहित पुत्र सुरेंद्र, अजीत पुत्र ज्ञान सिंह, धर्मवती पत्नी कमल, कल्लो पत्नी कुंवरपाल, कमलेश पत्नी ज्ञान सिंह, सविता पुत्री ज्ञान सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

संघर्ष की सूचना पर घायलों को अस्पताल भिजवाने के लिए मुल्हैड़ा चौकी व थाना पुलिस गांव पहुंची तो पुलिस को घायल पक्ष का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि तीन दिन पूर्व हुए संघर्ष में पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती तो खूनी संघर्ष की नौबत नहीं आती। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
थानाध्यक्ष समर बहादुर का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें