बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आजकल कस्बे में अपने पैतृक आवास पर अपने परिवार वालों के साथ समय गुजार रहे हैं। मुम्बई में फैल रही कोरोना महामारी से बचने के लिए वे लॉकड़ाउन में बुढ़ाना आ गए थे।
वॉलीवुड की व्यस्त जिंदगी को छोड़कर वे परिजनों के साथ सुकुन की जिंदगी गुजार रहे हैं। रविवार को उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा देखी। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। अपने ट्विटर पर उन्होंने अपने चाहने वालों को यह फिल्म देखने की बात कहीं।
दिल बेचारा फिल्म 24 जुलाई को रिलीज हो गई थी। इस फिल्म की उन्होंने अपने ट्विटर पर खूब तारीफ की। उनके द्वारा किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने दर्शकों के इस फिल्म को देखने की बात कहीं।
फिल्म में सुशांत की संजना संग जोड़ी सभी का दिल जीत रही है। दर्शक सुशांत की एक्टिंग की तारीफ कर रहे है। दूसरी तरफ, फिल्म अभिनेता अपने आवास पर लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि 15 अगस्त के बाद वे वापस मुंबई चले जाएंगे।