फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल लुटेरा दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल लुटेरा दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार देर रात मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात सिविल लाइन पुलिस को गश्त के दौरान स्टेडियम चौराहे के निकट एक बिना नंबर की बाइक पर संदिग्ध युवक आता दिखा। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक दौड़ा दी। कुछ ही दूरी पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने बाइक सवार को दबोच लिया गया। बाइक के कागज नहीं दिखाने पर पुलिस उसे थाने ले आई। यहां पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित पुत्र सुनित पाल निवासी जयभीमनगर थाना मेडिकल बताया। पुलिस ने उसके पास से लूट के दो मोबाइल बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व शर्मा नगर और जेलचुंगी रोड पर दो युवकों से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटे थे। उनकी रिपोर्ट भी पुलिस ने दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें