195 परिचालकों की जरूरत, 165 ही बचे
सिटी बसें प्रतिदिन 14 घंटे चलती हैं। कुल 90 बसों के संचालन के लिए 195 संविदा परिचालकों की जरूरत है लेकिन कंपनी के पास अब 165 परिचालक बचे हैं। तीस परिचालकों की कमी के चलते शत प्रतिशत बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। एक संविदा परिचालक को माह में 20 दिन से ज्यादा बस नहीं दी जाती। प्रत्येक सिटी बस रोज औसतन 200 किमी चलती है। परिचालक को वेतन के रूप में प्रति किलोमीटर दो रुपये छह पैसे मिलते हैं।
जल्द करेंगे भर्ती
एमसीटीएसएल के एमडी केके शर्मा ने बताया कि संविदा परिचालकों की कमी को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है।
अभी किस रूट पर चल रहीं कितनी बसें
रूट का नाम संचालित बसों की संख्या
सिवाया-मोदीनगर 24
हापुड़ अड्डा-किठौर 17
भैसाली-सरधना 16
राधागोविंद इंजी. कालेज-सिवाया 05
भैसाली-करनावल 03
भैसाली-हर्रा खिवाई 02
भैसाली-सिवालखास-खानपुर 01