फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जन्म-प्रमाण पत्र का फॉर्म भरकर लौट रहे बच्चे की मौत, मां और बहन घायल

Sat, 10 Jan 2026 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मृतक अदनान की फाइल फोटो
विज्ञापन
मेरठ-बागपत मार्ग पर घर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे, कार ने मारी टक्कर, मां की हालत गंभीर
विज्ञापन

-सीएचसी पर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दोनों बच्चों को लेकर आई थी मां
-घर लौटते समय हुआ हादसा, चालक कार छोड़कर मौके से भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। अपने दो बच्चों के साथ उनका जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सीएचसी आई महिला फॉर्म भरकर घर लौट रही थी। मेरठ-बागपत मार्ग पर बस का इंतजार करते समय मेरठ की ओर से आई कार ने तीनों को टक्कर मार दी। जिसमें चार साल के बेटे अदनान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच साल की बेटी सादया और मां काजल घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
गांव टीकरी निवासी सैफअली की पत्नी काजल शनिवार को अपनी पांच साल की बेटी सादया और चार के बेटे अदनान को लेकर पांचली स्थित सीएचसी पर उनका जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आई थी। जन्म प्रमाणपत्र का फाॅर्म भरने के बाद काजल घर जाने के लिए दोनों बच्चों के साथ गांव में मेरठ बागपत मार्ग पर इंटर कॉलेज के सामने बस के इंतजार में खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेरठ की और से आई एक कार ने काजल और उसके दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में अदनान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायल काजल और सादया को उपचार के लिए बाइपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सादया की हालत भी गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक का पता लगाया जा रहा है। मृतक अदनान की उससे छोटी एक साल की बहन साजिया और एक बड़ी बहन सादया है। पिता सैफ अली मजदूरी करते है।

मृतक अदनान की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें