फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए राधिका का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 58वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 जनवरी तक तेलंगाना में किया जा रहा है। इसमें बालिका वर्ग में मेरठ की खो-खो खिलाड़ी राधिका का भी चयन हुआ है। राधिका त्रिपाठी क्लब की खिलाड़ी हैं और क्लब के कोच धनपाल से प्रशिक्षण ले रही हैं। वर्तमान में वह श्रीराम ग्रुप ऑफ काॅलेज में बीपीएस प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। प्रतियोगिता में चयन होने पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ऑफिशियल और खो-खो कोच अशोक त्रिपाठी, राम सहाय इंटर काॅलेज के प्रबंधक रजनीश त्यागी, प्रदीप गोयल, भूपेंद्र सिंह अनिल कुमार, मनोज कनौजिया सहित अन्य ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें