यहां बता दें कि अभी दो दिन पूर्व भी सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी जयंत चौधरी नहीं पहुंचे थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहारनपुर में थे, लेकिन जयंत वहां कार्यकम में शामिल नहीं हुए।
यह भी पढ़ें: मेरठ आएंगे CM योगी: हरिकांत अहलूवालिया के लिए मांगेंगे वोट, जनसभा से लोगों में भरेंगे जोश, तय हुआ कार्यक्रम
सात मई को मेरठ में होने वाली गठबंधन की चुनावी सभा से भी बनाई दूरी
मेरठ में सपा, रालोद और आसपा की ओर से सात मई को चुनावी सभा का कार्यक्रम जारी किया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के इस सभा में आने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब जयंत चौधरी की ओर से चुनाव प्रचार कार्यक्रम से दूरी बना ली गई है, ऐसे में अब जयंत चौधरी सभा में शामिल नहीं होंगे। इससे मेरठ में भी गठबंधन की तैयारी धरी रह गई है।