फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को समर्पित था चौधरी चरण सिंह का जीवन: राजेंद्र शर्मा

Sun, 26 Oct 2025 08:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट विधानसभा क्षेत्र के गंगानगर में रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान
विज्ञापन

फोटो
संवाद
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र के गंगानगर में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपाध्यक्ष चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर व महासचिव जयराज सिंह ने नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और किसान के कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़े व्यक्ति की आवाज संसद तक पहुंचाई। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल वह पार्टी है जो सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की राजनीति करती है। कैंट सदस्यता अभियान प्रभारी चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज है। संगठन के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यहां गौरव जिटौली, महानगर अध्यक्ष नईम सागर, संजय पनवाडी ,नरेश चौधरी, ऋचा सिंह, चंद्रवीर सिंह, आर्यन सिंह, अभिमन्यु ललसाना, अरुण चौधरी, बीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें