मेरठ। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को अपने दौरे में भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और व्यापारियों से मुलाकात की। सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्विनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी आदि से मेरठ के चर्चित प्रकरणों और विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया। भाजपा नेताओं ने प्रभारी मंत्री से कहा कि दोनों ही घटनाओं का नकारात्मक संदेश समाज में जा रहा है। संवाद