फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सीसीएसयू पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, छात्र-छात्राओं को बांटे मेडल और डिग्रियां

Mon, 30 Sep 2019 03:36 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू में दीक्षासमारोह में पहुंची राज्यपाल आनंदीबने पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेहनत से पढ़ाई करके टॉपर्स बनने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया। उन्हें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल खुद मेडल पहनाने सीसीएसयू पहुंची हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह के लिए कैंपस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह को शानदार ढंग से सजाया गया है। 
विज्ञापन


राज्यपाद आनंदीबेन पटेल साढ़े ग्यारह बजे सीसीएसयू के प्रेक्षागृह पहुंची। उन्होंने छात्र छात्राओं को मेडल और डिग्रियां बांटे। समारोह में नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद मुख्य अतिथि मौजूद रहे। 1290 छात्र-छात्राओं को मेडल, डिग्री और प्रमाणपत्र दिए गए।  

सोमवार को सुबह पौने 11 बजे से आयोजित दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति रजत पदक, एक पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और दो चौधरी चरण सिंह स्मृति पुरस्कार मेडल दिए गए। 146 कुलपति मेडल, 50 प्रायोजित मेडल, 146 मेरिट सर्टिफिकेट, वर्ष 2018 के 05 वाइस चांसलर मेडल, एक  प्रायोजित मेडल और 6 मेरिट सर्टिफिकेट दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एक डिलिट, एक एलएलडी, एजुकेशन में 16, कॉमर्स में 3, डिफेंस स्ट्डीज में 3, ड्राइंग एंड पेंटिंग में 2, अर्थशास्त्र में 6, भूगोल में 5, हिंदी में 10, इतिहास में 18, म्यूजिक में 1, राजनीति विज्ञान में 4, साइकोलॉजी में 3, सोशोलॉजी में 5, उर्दू में 3, बॉटनी में 3, केमिस्ट्री में 2, मैथ में 5, जूलॉजी में 5, जेनेटिक्स प्लांट में 1, एग्रोनॉमी में 1 उपाधि दी गईं।

सुबह साढ़े सात बजे से मिलेंगी डिग्री
दीक्षांत समारोह के दिन सभी टॉपर्स सुबह साढ़े सात बजे पहुंच गए। यहां मंच से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 54 टॉपर्स को गोल्ड मेडल देंगी। इसके बाद दूसरे सत्र में दो बजे कुलपति प्रो. एनके तनेजा अन्य मेधावियों को कुलपति मेडल और विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कैंपस में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसएसपी अजय साहनी सभी एडिशनल एसपी और सीओ के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें