फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौधरी अजीत सिंह बने पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में पुरातन छात्र सम्मेलन। (स्त्रोत कालेज): मवाना।
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर काॅलेज में पुरातन छात्र समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चौधरी अजीत सिंह तिगरी को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्षता वरिष्ठ पुरातन छात्र जितेंद्र कुमार धामा (पूर्व डायरेक्टर, बीज विकास निगम, उत्तर प्रदेश) व संचालन प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ पुरातन छात्र जितेंद्र धामा (निलोहा), कर्नल रणवीर सिंह मलिक(सैनी), प्रसोत कुमार (अस्सा) को संरक्षक, चौधरी अजीत सिंह (तिगरी) को अध्यक्ष, वरुण तोमर मुबारिकपुर को उपाध्यक्ष, अजय चौधरी मुबारिकपुर को सचिव एवं अन्य समिति सदस्यों का चुनाव किया गया। चुनाव उपरांत समस्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
पुरातन छात्रों ने सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की वचनबद्धता दोहराई व विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर समरपाल राणा, मानवेंद्र वर्मा, डाॅ. विमल चौधरी, प्रवीण अंतल, ज्ञानेंद्र कुमार धामा, अनुराग चौधरी, प्रधान आशु त्यागी, विनय शर्मा, नीरज चौधरी, ऋषिपाल मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें