पोल्ट्री फार्म देखकर लौटते समय हुआ हादसा
अंकित त्यागी, डालमपुर निवासी डॉ. आशुतोष पूनिया और बुलंदशहर निवासी महेश कुमार सोमवार को क्रेटा कार से बुलंदशहर पोल्ट्री फार्म देखने गए थे। रात में मेरठ लौटते समय गुलावठी क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: UP: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मातम, भाई का फोन न उठने पर घर पहुंची बहन, अंदर का मंजर देख उड़े होश
अंकित का फाइल फोटो व घर लाया गया शव
- फोटो : अमर उजाला
सूरजकुंड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार
शव को अंतिम संस्कार के लिए सूरजकुंड श्मशान घाट ले जाया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा नेता इंद्रपाल बजरंगी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
अंकित त्यागी अपने पीछे पत्नी दीपशिखा त्यागी, चार वर्षीय पुत्र देवांश, पिता संजय त्यागी और मां छाया त्यागी को छोड़ गए हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।