डॉ. आशुतोष पूनिया की मौत से पिता के टूटे सपने
इसी हादसे में डालमपुर निवासी डॉ. आशुतोष पूनिया (35) की भी मौत हो गई। देर रात सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तत्काल बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। डॉ. आशुतोष की शादी चार वर्ष पूर्व कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी निवासी डॉ. शालिनी से हुई थी।
सेवाभावी चिकित्सक थे आशुतोष
डॉ. आशुतोष पूनिया द्रोण हॉस्पिटल में बीएएमएस चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी महावीर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थीं और हाल ही में द्रोण कॉलेज में ज्वाइन किया था। दोनों बीएएमएस चिकित्सक थे और अभी उनकी कोई संतान नहीं थी।
खेती कर बेटे को डॉक्टर बनाया
परिजनों के अनुसार पिता सीएम सिंह, किसान हैं, जिन्होंने खेती-बाड़ी कर कड़ी मेहनत से बेटे-बेटी को पढ़ाया और नागपुर से बीएएमएस की डिग्री दिलाई। बेटे की असमय मौत से पिता के सारे सपने टूट गए।