फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर की दोस्ती फिर शॉप्रिक्स मॉल में मिलने बुलाया

Fri, 09 Jun 2023 11:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

पूछताछ के दौरान युवतियों के हिंदू और युवकों के संप्रदाय विशेष होने की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल में गुरुवार दोपहर नाबालिग चार युवतियों से नाम बदलकर मिलने पहुंचे चार युवकों को हिंदू संगठन से जुड़े गोपाल शर्मा और जतिन ने पकड़ लिया। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवकों की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने चारों युवतियों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। युवतियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर चार युवतियां और चार युवक शॉप्रिक्स मॉल के बाहर खड़े हुए थे। आरोप है कि सभी अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन से जुड़े गोपाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

पूछताछ के दौरान युवतियों के हिंदू और युवकों के संप्रदाय विशेष होने की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए युवकों की पिटाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी युवतियां मेरठ की रहने वाली हैं। एक युवती ने बताया कि खत्ता रोड निवासी शुऐब ने राहुल बताकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। उसने मिलने के लिए शॉप्रिक्स मॉल में बुलाया।
विज्ञापन


युवती ने कहा कि वह अपनी सहेलियों को साथ लेकर आएगी। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें