फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज: पारा 25 डिग्री के पार, गेहूं की फसल पर मंडरा रहा है खतरा

Wed, 16 Feb 2022 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
weather in meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने से गेहूं की फसल का उत्पादन कम होने का खतरा बढ़ गया है। आमतौर पर फरवरी में दिन का तापमान 18-20 डिग्री के बीच रहे तभी गेहूं की फसल के अच्छे उत्पादन की संभावनाएं बनती हैं। 

विज्ञापन


फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम तेजी से बदला है। इसके पहले 20 डिग्री के आसपास चल रहा दिन का पारा अचानक 25 डिग्री को पार कर गया है। मेरठ में मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: बिजनौर की सभी सीटों पर उलझे समीकरण, मुस्लिमों ने गठबंधन को दी मजबूती, दलितों ने बिगाड़ा गणित, पढ़िए खास रिपोर्ट
विज्ञापन


कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन का तापमान 25 से 27 डिग्री  व रात का तापमान 9 से 12 डिग्री बने रहने  की संभावना है।

पछेती फसल पर ज्यादा खतरा 
कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. आर एस सेंगर का कहना है कि पश्चिमी यूपी में किसान पछेती बुवाई 20 जनवरी तक करते है। ऐसे में फरवरी के दूसरे सप्ताह में  ही तापमान 25 डिग्री तक पहुंचा गेहूं की फसल के लिए ठीक नहीं है। गेहूूं की फसल के लिए फरवरी में दिन का तापमान 18से 20 डिग्री के नीचे ही रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें