रेट मीटर पर लगी निगाहें
अमेरिकी डॉलर और रुपये की स्थिति के आधार पर सोने व चांदी की कीमतें तय होती हैं। इसे जानने के लिए निवेशक रेट मीटर पर आंखें लगाए रहे। नील गली, सदर सराफा, शहर सराफा हर जगह यही आलम था। ज्वेलर्स ने मुंबई तक बार-बार रेट पता करने के लिए फोन घुमाए। एमसीएक्स के कारोबारी भी परेशान दिखे।
घाटे का सौदा न बन जाए महंगा सोना
सराफा कारोबारी संत कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले दो दिन से बाजार सूना है। निवेश के लिए खरीदा सोना कहीं झटका न दे जाए। लॉकडाउन में केवल निवेशक सोना-चांदी खरीद रहे हैं। शॉर्ट टर्म निवेशक और एमसीएक्स में तुरंत लाभ के लिए ठोस सोने की खरीद की थी। संपन्न वर्ग भविष्य की सुरक्षा के लिए सोने में निवेश कर रहा था। आम ग्राहक और व्यापारी वर्ग लॉकडाउन में आई आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए पुराना सोना बेच रहा था।
दिसंबर तक 60 हजार पहुंच सकती है कीमत
बाजार विशेषज्ञों की माने तो सोना, चांदी की कीमतों में अचानक आया उछाल भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। कीमतें नियमित बढ़ती हैं तो अचानक गिरावट भी आती है। सोना दिसंबर तक बढ़कर 60 हजार रुपये तक पहुंच सकता है।
कीमतों में अचानक गिरावट आने से बाजार को नुकसान है। शॉर्ट टर्म निवेशक और छोटे कारोबारी को इससे भारी नुकसान है। जिन्होंने महंगा सोना खरीदा है। उन्हें सस्ते में बेचना पड़ेगा। भविष्य की सुरक्षा के लिए किया गया निवेश इससे प्रभावित नहीं होगा। - रविप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन
कोरोना संक्रमण के चलते बाजार में छोटा ग्राहक नहीं है। केवल बुलियन और निवेशक ही सॉलिड सोना ले रहे हैं। कीमतों में आई गिरावट के कारण ग्राहक असुरक्षित महसूस कर रहा है। उसे कीमतें और गिरने की उम्मीद है, तो बेचने वाले बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए हैं। - विजयानंद अग्रवाल, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन
सोने की पिछले दस सालों की कीमतें
लिस्ट -- पिछले तीन दिन में ऐसे आया कीमतों में अंतर
तिथि--- सोना 10 ग्राम भाव - चांदी प्रति किलो भाव
11 अगस्त- 56, 850 68100
12 अगस्त- 53750- 62000
13 अगस्त- 54100- 62650
10 सालों में सोने ने ऐसे बदली चाल
वर्ष---सोने की कीमतें प्रति दस ग्राम
2010- 18,500
2011- 26, 400
2012- 31,050
2013- 29, 600
2014- 28,006
2015- 26,343
2016- 28, 623
2017- 29, 667
2018- 31, 438
2019- 40, 000
2020- 40, 000
मार्च
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/