गुरुग्राम की टीम ने छापे की दूसरी कार्रवाई टीपीनगर थाना क्षेत्र में ही न्यू शंभू नगर स्थित एक मकान पर की। पुलिस ने उक्त मकान पर योनेक्स कंपनी की टी-शर्ट और शर्ट्स कब्जे में लिए। मौके से रहमतपुरा निवासी मोहम्मद जावेद और मोहम्मद मजहर को भी हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई।
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह दोनों की जगह जगह माल तैयार करा कर उसे न्यू शंभू नगर में छिपाकर रखते थे और वही से आर्डर मिलने के बाद सप्लाई की जाती थी। जयपुर, पटना, कोलकाता जैसे शहरों में इनकी सप्लाई मिली है। जयपुर के ही एक कंपनी ने माल नकली होने की आशंका जताते हुए योनेक्स में शिकायत की थी।
पकड़े गए माल की कीमत लगभग ढाई हजार रुपए है। टीपीनगर पुलिस का कहना है कि तीनों लोगों को हिरासत में लेकर माल सील कर दिया है। कंपनी की तहरीर पर कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।