नगीना से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को बागपत के टीकरी कस्बे पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी गठबंधन के साथ आने की तैयारी की बात कही। जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''जयंत थोड़ी समझदारी दिखाते तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता।''