फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहनों को दौड़ाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस एडीजी और डीआईजी के आदेश के बाद एक्शन मोड में हैं। वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं। इन हादसों का ग्राफ बढ़ा है। एडीजी जोन ध्रुवकांत ठाकुर और डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने भी यातायात पुलिस से नाराजगी व्यक्त की थी। एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई शुरु हो गई। बृहस्पतिवार को भी यातायात पुलिस का अभियान जारी रहा। टीएसआई सुमित वशिष्ठ अपनी टीम के साथ चालान की कार्रवाई करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान आठ दो पहिया वाहनों के 20-20 हजार रुपये के चालान किए गए। कुल 1.60 लाख रुपये के चालान हुए। कुछ वाहन चालकों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। अभियान के दौरान हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों का भी चालान किया जा रहा है। ऐसे चार कमर्शियल वाहनों के चालान किए गए। ऐसे वाहनों के 2.5-2.5 हजार रुपये के चालान किए गए और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर जब तक दो पहिया वाहन चालकों का आवागमन बंद नहीं होता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। यदि अब भी वाहन चालक नहीं सुधरे तो उनके वाहनों को सीज भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें