फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नरगिस की हत्यारोपी सास को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला शियाबाग कॉलीनी में विवाहिता नरगिस की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सास समीना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


20 जनवरी को मोहल्ला शियाबाग निवासी नरगिस (23) पुत्री इरशाद की फंदे पर लटकने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिखेड़ा के गांव निराना निवासी विवाहिता के पिता इरशाद ने मृतका के पति गुलबहार, ससुर सलमुद्दीन, देवर नईम, सास समीना, नंद तमन्ना, ननदोई सुहैल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि आरोपी दहेज की मांग करते हुए नरगिस के साथ मारपीट करते थे। गुलबहार बीते 19 जनवरी को उसे मायके से लेकर आया था। इसके अगले दिन फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी सास समीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें