फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट विवाद: बुद्धि शुद्धि के लिए महिलाओं ने किया हवन, बोलीं-बुलडोजर आया तो उसके आगे लेट जाएंगे

Thu, 14 May 2026 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर सेक्टर दो की महिलाओं ने हवन कर विरोध जताया। महिलाओं ने सरकार और आवास विकास अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करने की बात कही और मकान गिराने की कार्रवाई होने पर बुलडोजर के आगे लेटने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
मेरठ सेंट्रल मार्केट में हवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर गुरुवार को सेक्टर दो की महिलाओं ने हवन-पूजन कर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं का कहना है कि यह हवन सरकार और आवास विकास के अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए किया गया है, ताकि वे इस मामले में सही निर्णय लें और लोगों की परेशानी को समझें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नोएडा के बाद मेरठ में सक्रिय पाकिस्तानी एक्स हैंडल, सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश, प्राथमिकी दर्ज

Trending Videos

कार्रवाई की आशंका से कॉलोनी में डर का माहौल
महिलाओं ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर उन्हें आश्वासन तो मिले हैं, लेकिन अभी भी उनके मकानों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। इसी कारण कॉलोनी के लोगों में लगातार भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि कई परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं और अचानक मकान गिराने की बात सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।

बुलडोजर आया तो उसके आगे लेटने की चेतावनी
गुस्साई महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके मकानों को गिराने के लिए बुलडोजर आता है तो वे उसके आगे लेट जाएंगी। उनका कहना है कि वे अपने घरों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में उन्होंने अपनी ताकत मतदान के जरिए दिखाई है और जरूरत पड़ने पर उसी ताकत के सहारे जवाब भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

मानवीय समाधान की मांग
महिलाओं ने सरकार से मांग की कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे किसी का घर उजड़ने की नौबत न आए। उनका कहना है कि प्रशासन को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें