फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर अध्यादेश लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, देवबंदी उलेमा ने दी ये कड़ी चेतावनी

Sun, 06 May 2018 01:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक पर अध्यादेश लाने की तैयारी किए जाने पर देवबंदी उलेमा ने कड़ा ऐतराज जताया है। उलेमा का कहना है कि केंद्र लगातार शरीयती कानून में हस्तक्षेप कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया इत्तेसादी कौंसिल के चेयरमैन मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव को लेकर केंद्र सरकार लगातार साजिश के तहत मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर रही है। जिससे उसे चुनाव में लाभ हो सके। केंद्र लगातार ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, मुस्लिम संगठन और मुसलमानों की मांग को नजरअंदाज करते हुए धार्मिक मामलों से छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को मुस्लिम महिलाओं की इतनी फिक्र है तो उनके लिए आरक्षण की व्यवस्था कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम क्यों नहीं कर रही है। मौलाना हसीब ने कहा कि तीन तलाक का मामला शरीयत का है और मुसलमान अपनी जिंदगी शरीयत के मुताबिक गुजारते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वो ऐसा काम न करे जिससे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत होती हों। 

पढ़ें : बीजेपी विधायक के विवादित बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलेमा
विज्ञापन
विज्ञापन


दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक पर अध्यादेश लाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। क्योंकि कोई भी शरीयत के मामलों में दखलंदाजी करे यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें