फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे लिए और साथ निभाने की कसमें खाईं, फिर शादी के 3 दिन बाद ऐसा क्या हुआ... बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 06 May 2018 12:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पति के साथ सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने व साथ रहने की कसमें खाईं, लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ कि पुलिस बुलानी पड़ गई। महिला ने पति पर ये गंभीर आरोप लगाए।  

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में शादी के तीन बाद ही नवविवाहिता पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने पहुंच गई। पति पर जान से मारने का प्रयास करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। 

पढ़ें : आत्महत्या करने से पहले नवविवाहिता ने बताई अपने ऊपर हुए जुल्मों की दास्तान, Video में सुनिए
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस के अनुसार नवविवाहिता ने बताया कि उसकी शादी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से तीन दिन पहले ही हुई थी। मंगलवार रात उसके पति ने तकिये से उसका मुंह दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। 

महिला का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करते हैं। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच हो रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें