फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे: सीमेंट से भरे ट्राले को बदमाशों ने लूटा, ड्राइवर के हाथ-पैर बांध फरार हुए लुटेरे

Sun, 01 Aug 2021 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सरूरपुर

सार

लाखों रुपये की सीमेंट लूट की है वारदात को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अंजाम दिया गया था। लेकिन इस मामले का पता रविवार को उस वक्त चला जब लूट का शिकार हुए ट्रक चालक ने सरूरपुर थाना पुलिस पर जाकर मामले से अवगत कराया जहां पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन लुटेरे तब तक लूट का माल लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर राजस्थान से नोएडा के लिए सीमेंट से भरे ट्राले को बदमाशों ने लूट लिया। चालक के हाथ पैर बांधकर पेड़ से बांधकर सरूरपुर क्षेत्र में डालकर लुटेरे वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। इस मामले में सरूरपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि थाना पुलिस ने मामला दिनभर छुपा रखा। 

विज्ञापन


लाखों रुपये की सीमेंट लूट की है वारदात को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अंजाम दिया गया था। लेकिन इस मामले का पता रविवार को उस वक्त चला जब लूट का शिकार हुए ट्रक चालक ने सरूरपुर थाना पुलिस पर जाकर मामले से अवगत कराया जहां पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन लुटेरे तब तक लूट का माल लेकर फरार हो गए। 

लूट की सनसनीखेज बड़ी वारदात को लेकर जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया वहीं मीडिया से छुपाए रखा। जानकारी के अनुसार पुखराज गुर्जर पुत्र रामकरण गुर्जर गांव जैतपुरा थाना भिनाय जिला अजमेर राजस्थान जेके सीमेंट से भरी गाड़ी (ट्राला) संख्या आरजे 01 जीसी 1645 को लेकर गत 30 जुलाई की शाम को राजस्थान के बिम्बाहेड़ा से नोएडा के लिए चला था। ट्रॉले में जेके सुपर कंपनी के 860 बैग सीमेंट के भरे हुए थे। घटनाक्रम के मुताबिक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर जब गाड़ी दनकौर के पास पहुंची तो पहले से ही पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर उसकी गाड़ी के सामने 10 टायरा गाड़ी लगाकर बदमाशों ने उसे रोका और फिर बांधकर उसे गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे साथ चल रही दूसरी गाड़ी में डाल लिया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि दोहाई से एल्टन परिसर एक्सप्रेस से उतरने के बाद लगभग 2 घंटे गाड़ी चलने के बाद उसे जंगल में पेड़ से बांधकर फरार हो गए। रविवार को वह किसी तरह से बंधन मुक्त हुआ जिसके बाद बदहवास हालत में सरोवर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस के घटनाक्रम सुनकर होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में पीड़ित चालक का मेडिकल कराते हुए बदमाशों की खोजबीन की और पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें