चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों की यूजी-पीजी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक फरवरी से चार मार्च तक होंगी। विवि प्रशासन ने गुरुवार को परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक और दोपहर एक बजे से ढ़ाई बजे के बीच होगी। पेपर की अवधि तीन घंटे से घटाकर डेढ़ घंटा की गई है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी, एलएलबी-एलएलएम, बीएससी एजी, बीएससी होम साइंस आदि कोर्स शामिल हैं। इनमें एक लाख 70 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाएं चार मार्च तक चलेंगी। पेपरों में विधानसभा चुनाव की वजह से बीच में अवकाश रखा गया है। इसके बाद 17 फरवरी से पेपर रखे गए हैं। कोविड गाइडलाइन के चलते सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके, इसको लेकर केंद्रों की सूची भी बढ़ाई जा सकती है। पूरा परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। किसी भी बदलाव की सूचना वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम
परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि है 24 जनवरी
इन परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। परीक्षा फार्म 31 दिसंबर से भरे जा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि 24 जनवरी के बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी फार्म भरकर प्रिंट आउट कॉलेजों में समय से जमा कर दें। कॉलेज भी निर्धारित तिथि फार्म कैंपस में जमा कर दें।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: जिले की महत्वपूर्ण सीट, यहां पल-पल बदलते हैं शहर के समीकरण, दिलचस्प है पूरा इतिहास