चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों की यूजी-पीजी की एक फरवरी से होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। कोरोना के कारण 30 जनवरी तक कैंपस-कॉलेजों में अवकाश बढ़ाने के कारण विवि ने यह निर्णय लिया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी, एलएलबी-एलएलएम, बीएससी एजी, बीएससी होम साइंस आदि कोर्स शामिल हैं। इनमें एक लाख 70 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाएं चार मार्च तक चलेंगी। पेपरों में विधानसभा चुनाव की वजह से बीच में अवकाश रखा गया है। 17 फरवरी से पेपर रखे गए हैं। कोविड गाइडलाइन के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके इसको लेकर केंद्रों की सूची भी बढ़ाई जा सकती है। पूरा परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। किसी भी बदलाव की सूचना वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ पहुंचे अमित शाह: सपा पर बोला हमला, जनता को सुनाए क्राइम के आंकड़ें, अखिलेश से मांगा जवाब
परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि है 24 जनवरी
इन परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। परीक्षा फार्म 31 दिसंबर से भरे जा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि 24 जनवरी के बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी फार्म भरकर प्रिंट आउट कॉलेजों में समय से जमा कर दें। कॉलेज भी निर्धारित तिथि फार्म कैंपस में जमा कर दें।
यह भी पढ़ें: कैराना में अमित शाह: पहले पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात, फिर घर-घर किया प्रचार, तस्वीरों में देखें ये सियासी दौरा