फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू अपडेट: पूर्णांक से ज्यादा हुए प्राप्तांक, सीसीएसयू ने निरस्त की मेरिट, सभी कॉलेजों में प्रवेश बंद

Tue, 06 Oct 2020 03:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए जारी की गई मेरिट निरस्त कर दी गई है। तकनीकी खामी के कारण विद्यार्थियों के प्राप्तांक पूर्णांक से ज्यादा हो गए थे। इसके चलते विश्वविद्यालय ने फिलहाल सभी कॉलेजों में प्रवेश बंद कर दिए हैं। दो दिन में 1.30 लाख छात्र-छात्राओं की दोबारा से नई मेरिट जारी की जाएगी।

विज्ञापन


सीसीएसयू ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 16 जून से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला था। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई से डाटा लिया जाता है। सीबीएसई ने शुरुआत में डिजीलॉकर डाटा दिया था। इसमें एक समस्या हो रही थी कि छात्र के टॉप फाइव के नंबर की बजाय छह विषयों के नंबर आ रहे थे। सात सौ के करीब छात्र-छात्राओं को मोबाइल पर मैसेज भेजकर फॉर्म में अपने पांच विषयों के नंबर भरने को कहा गया था। बहुत से विद्यार्थियों ने इसको नहीं बदला। जिसके कारण 500 पूर्णांक में उनके प्राप्तांक छह विषयों के हो गए। ऐसे छात्र-छात्राएं कम अंक होने पर भी पहली मेरिट में आ गए हैं। सोमवार को प्रवेश शुरू हुए तो यह गलती सामने आ गई। 

यह भी पढ़ें: निलंबित दरोगा का सपना अधूरा, एलआईयू कर रही मामले की जांच, अमर उजाला ने किया था खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहली मेरिट को निरस्त कर दिया गया है। दो दिन में नई मेरिट जारी की जाएगी। बीएससी (कंप्यूटर साइंस) और एमबीए (एचए इंटीग्रेटेड) कैंपस की मेरिट यथावत रहेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें