सीसीएसयू की टीम ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। टीम ने कर्नाटक में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कर्नाटक में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीसीएसयू की टीम ने शुक्रवार को रजत पदक झटका। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीएस रूहल ने बताया कि सीसीएसयू के नाम अभी तक का पहला पदक है।
विज्ञापन
बताया गया कि 81वीं अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रिकॉर्ड बनाते हुए 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में उपलब्धि हासिल की। टीम में तीन खिलाड़ी सचिन, नीतिन व विनीत मेरठ कॉलेज के छात्र हैं। सीसीएसयू टीम ने 3:13:08 मिनट के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जबकि 3:11:91 मिनट के साथ कर्नाटक की मैंगलोर विवि टीम ने स्वर्ण पदक और 3:13:44 मिनट के साथ महात्मा गांधी विवि की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देश के 42 विवि की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
वहीं पदक जीतने पर मेरठ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सच्चिदानन्द शर्मा, शारीरिक विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार साहित स्टॉफ ने खुशी जताते हुए टीम को बधाई दी।