फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर एग्जाम, अपलोड नहीं हुए एडमिट कार्ड

Fri, 25 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू बीएड सत्र 2014-15 की परीक्षा 29 सितंबर से कराने जा रही है। लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड अपलोड नहीं हुए हैं। इससे छात्र-छात्राओं की टेंशन बढ़ गई है। विवि का दावा है कि शनिवार तक एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे। ऐन वक्त पर अगर एडमिट कार्ड अपलोड होते हैं तो गलती सुधार का छात्रों को मौका नहीं मिलेगा। इससे परेशानी होगी। करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


वैसे एडमिट कार्ड को लेकर हर परीक्षा में विवि का यही हाल रहता है। दो-तीन दिन पहले ही वेबसाइट पर अपलोड होते हैं। विवि ने सभी जिलों के सेंटर तय कर लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। मेरठ में 23 सेंटरों पर परीक्षा होगी।

डीएन कॉलेज में 12, मेरठ कॉलेज में 11, कॉलेज ऑफ एप्लॉयड एजूकेशन एंड हेल्थ साइंसेज में 9, एएस कॉलेज मवाना में 7, जेपी इंस्टीट्यूट में 9, सर छोटूराम इंस्टीट्यूट में 10 और भगवती कॉलेज में 8 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


गाजियाबाद में 11, बुलंदशहर में 9, हापुड़ में चार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्धनगर में चार सेंटर बनाए हैं। बागपत में सात, मुजफ्फरनगर में चार, शामली में एक और सहारनपुर में पांच सेंटर बनाए हैं। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक एडमिट कार्ड शनिवार को अपलोड हो जाएंगे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें