फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी परीक्षा में हंगामा, पेपर लीक का दावा

Mon, 21 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को शहर में एसएससी का पेपर था। अभ्यर्थियों का दावा है कि दूसरी पाली का पेपर लीक था। व्हाटसअप पर पेपर सर्कुलेट हुआ। सेंटरों के बाहर सर्कुलेट पेपर चर्चा का विषय रहा। हालांकि अधिकारी पेपर लीक होने की बात से मना कर रहे हैं, लेकिन अभ्यर्थियों का दावा है कि पेपर लीक हुआ है। कई सेंटर पर लेट होने पर एंट्री को लेकर हंगामा हुआ। लेट पहुंचने वालों को एंट्री नहीं मिली। आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


पेपर दो पाली में सुबह 10 से 12 बजे और दो से शाम चार बजे तक था। कुल 29676 अभ्यर्थी थे। करीब 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। खालसा इंटर कॉलेज और इस्माईल डिग्री कॉलेज में लेट होने पर एंट्री नहीं मिली तो अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें हटाया। दो घंटे के पेपर में 200 सवाल पूछे गए थे। 50 मैथ, 50 रीजनिंग, 50 अंग्रेजी और 50 सवाल जनरल नॉलेज से पूछे गए थे। दोपहर की पाली का पेपर दोपहर दो बजे से था।

केंद्रों के बाहर खड़े अभ्यर्थियों में चर्चा थी कि पेपर एक बजे लीक हो गया था। व्हाटसएप पर पेपर सर्कुलेट हो रहा था। सीरीज में हाथ से उत्तर लिखे थे तो कुछ पेपर की फोटोकॉपी भी थी। एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट के बाहर व्हाटसएप पर कई अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का दावा किया। जानकारों के मुताबिक दूसरे पेपर में मोबाइल पर जो पेपर सर्कुलेट हुआ उसके काफी सवाल पेपर में थे।
विज्ञापन


लीक को लेकर गंभीर नहीं
विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। एसएससी का पेपर पहले लीक भी हुआ है। नेटवर्क तक पहुंचने की जगह मामले को दबा लिया जाता है। लिखित शिकायत नहीं मिलने और सबूत की कमी की वजह से सिस्टम के लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।


समय से पहले गेट बंद करने का आरोप
कंकरखेड़ा में समय से पहले गेट बंद करने का आरोप लगाया गया। सरधना रोड स्थित सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए प्रवेश देने का समय 10 बजे तक था, जबकि कालेज प्रशासन 09:30 बजे ही गेट बंद कर लिया। प्रवेश न मिलने पर छात्रों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें