फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में गुटखे की पीक मारी तो हजार रुपये जुर्माना

Sat, 19 Dec 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में गुटखे की पीक मारने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कैंपस और बिल्डिंग को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नई पहल शुरू की है। विभागों और हॉस्टल के बाहर डस्टबिन लगाए जाएंगे। इस पर अमल भी हो इसके लिए अधिकारी निरीक्षण भी करेंगे। कर्मचारियों को हिदायत दे दी गई है, अगर वह दीवार पर थूकते हुए पकड़े गए तो उनकी तनख्वाह भी काटी जा सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सीसीएसयू का कैंपस सबसे अच्छा और हरा-भरा है। साफ सफाई पर जोर दिया जाएगा। कुछ लोग कैंपस को गंदा कर रहे हैं। कुलपति प्रो. एनके तनेजा और रजिस्ट्रार दीप चंद्र ने कैंपस में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और गंदगी से रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है। हर विभाग के बाहर डस्टबिन लगाए जाएंगे। छह हॉस्टल हैं उनके बाहर भी डस्टबिन लगेंगे। गंदगी ने फैले इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधिकारी सफाई की निगरानी के लिए निरीक्षण भी करेंगे।
 
प्रशासनिक भवन में फैलाई गंदगी
विवि में सबसे ज्यादा गंदगी प्रशासनिक भवन में फैली है। गुटखे और पान की पीक से दीवारें रंग रखी हैं। रजिस्ट्रार की ओर से दीवारों पर थूकने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने का नोटिस लगाया गया है। यही नहीं दीवारों के आगे टीन शेड की दीवार खड़ी की गई है। रजिस्ट्रार का कहना है गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एजूकेशन के बड़े संस्थान में तो यह कतई शोभा नहीं देता। बाहर दूसरे जिलों से छात्र, शिक्षक और प्रोफेशनल लोग आते हैं। इससे विवि की इमेज खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें