फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एडमिशन मामले में 108 कॉलेजों ने भेजी दाखिले की रिपोर्ट

Fri, 18 Dec 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने फर्जी एडमिशन को लेकर मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी थी। फर्जी एडमिशन को कैंसिल कर एफआईआर दर्ज कराने को कहा था। 108 कॉलेजों ने विवि को रिपोर्ट भेजी है। इसमें ज्यादातर मामले एडमिशन कैंसिल होने और संशोधन के हैं।
विज्ञापन


करीब एक हजार एडमिशन पर विवि ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। कॉलेजों की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा रहीं। गेंद विवि के पाले में डाल दी गई है। जिन 108 कॉलेजों ने रिपोर्ट भेजी है, उसमें एफआईआर के मामले नहीं हैं। रिपोर्ट पर विवि को एक्शन लेना है। कुछ एडमिशन के डाटा में संशोधन का प्रस्ताव आया है। वह कंसीडर किया जाएगा। प्रिंसिपल की ओर से रजिस्ट्रार को रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट के अवलोकन और कार्रवाई के लिए विवि कमेटी गठित करेगा।

फिजिकल एजूकेशन में खेल
बीपीएड और एमपीएड में एडमिशन के लिए फिटनेस टेस्ट से लेकर काउंसिलिंग में गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। विवि ने टेस्ट और काउंसिलिंग के लिए तीन सेंटर बनाए हैं। खेल के फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल हुआ है। काउंसिलिंग में लगाए सर्टिफिकेट को क्रास चेक नहीं किया गया। एडमिशन की योग्यता में प्रतिशत को लेकर केंद्र उलझन में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें