फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीसीएसयू के छात्रों को ऑनलाइन कॉपी देखने का तोहफा

Tue, 10 Nov 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने दिवाली के मौके पर छात्रों को ऑनलाइन कॉपी देखने का तोहफा दिया है। घर बैठे छात्र ऑनलाइन अपनी कॉपी देख सकेंगे। उसमें कोेई खामी नजर आई तो ऑनलाइन ही स्क्रूटनी डाल सकेंगे। मेरठ और सहारनपुर मंडल के हजारों छात्रों को इसका फायदा होगा। विवि मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेेंगे। दलालों और रिश्वतखोरों के फंदे में फंसने से छात्र बचेंगे। परीक्षा समिति में सोमवार को यह अहम फैसला हुआ।
विज्ञापन


परीक्षा समिति की बैठक में रजिस्ट्रार दीपचंद्र ने ऑनलाइन कॉपी दिखाने का प्रस्ताव रखा। समिति के सदस्यों ने इसे सराहा और पास कर दिया। हर साल हजारों छात्र उत्तर पुस्तिका देखने के लिए विवि के चक्कर लगाते हैं। उन्हें कई-कई बार आना पड़ता है। आरटीआई लगाने के बाद विवि उन्हें एक डेट देता है, उसके बाद कॉपी दिखाई जाती हैं। जिनके मूल्यांकन में खामी होती है वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन करते हैं।

इस साल कॉपी देखने के लिए पांच हजार से अधिक आरटीआई आई हैं। छात्र मूल्यांकन असंतुष्ट थे। विवि को जांच कमेटी गठित करनी पड़ी। कई कॉलेजों की कॉपी की रैंडम सैंपलिंग कराकर क्रास चेक कराना पड़ा। अगले साल से विवि ऑनलाइन कॉपी दिखाएगा। कानपुर विवि यह सुविधा छात्रों को दे रहा है। रजिस्ट्रार के मुताबिक कॉपी देखने के लिए उन्हें फीस पे करनी होगी। वह भी घर बैठे पे हो जाएगी।
विज्ञापन


फीस जमा होने के बाद विवि छात्र को वन टाइम पासवर्ड देगा। इसके बाद एक निश्चित अवधि तक छात्र विवि की वेबसाइट की मदद से अपनी कॉपी देख सकेगा। उसे डाउनलोड कर सकेगा। अगर जरूरी समझेगा तो स्क्रूटनी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। स्क्रूटनी का आवेदन आने के बाद विवि चेक कर रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी कर देगा। इस काम के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। जिसमें एनएएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीके गौतम और प्रो. मृदुल गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें