फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : परीक्षा के लिए कैंपस में खोले जा रहे हॉस्टल, एक रूम में रहेगा एक छात्र

Thu, 27 Aug 2020 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में 14 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर हॉस्टल खोलने की तैयारी हो गई है। फाइनल ईयर में हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या साढ़े तीन सौ के करीब है। ऐसे में अन्य वर्षों वाले छात्र-छात्राओं को 31 अगस्त तक हॉस्टल से अपना सामान ले जाने आदेश जारी हो गए हैं। हॉस्टलों में एक रूम में एक ही छात्र-छात्रा रहेंगे।

विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस में बीटेक, बीए-एलएलबी, एलएलएम, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमफिल आदि कोर्सों में चार हजार के करीब छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इनमें 16 सौ के करीब छात्र-छात्राएं आठ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। फाइनल ईयर में कैंपस में 15 सौ के करीब छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है।

विज्ञापन

इनमें से हॉस्टल में साढ़े तीन सौ के करीब छात्र-छात्राएं हैं। दुर्गा भाभी गर्ल्स हॉस्टल में 110 छात्राएं फाइनल की हैं। रानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स हॉस्टल में 25 छात्राएं हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में 12, महाराणा प्रताप हॉस्टल में 164, कैलाश प्रकाश हॉस्टल में 20 और एपीजे अब्दुल कलाम आजाद हॉस्टल में 23 छात्र हैं। आरके सिंह हॉस्टल और पंडित दीन दयाल हॉस्टल में फाइनल ईयर का कोई छात्र नहीं है।

अन्य छात्रों को दिए खाली करने के निर्देश
फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने के लिए निर्णय लिया गया है कि एक कमरे में एक ही छात्र-छात्रा रहेगा। ऐसे में अन्य वर्षों के छात्रों से अपना सामान हटाने के लिए कहा गया है।

सभी वार्डन को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि जो छात्र-छात्राएं दूर होने की वजह से अपना सामान नहीं ले जा सकते हैं, वह ईमेल पर अपने वार्डन को लिखकर दे दें ताकि उनका सामान पैक कराकर स्टोर रूम में रख दिया जाए।

चीफ वार्डन प्रो. पीके शर्मा ने बताया कि मैस संचालन में थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए सभी वार्डन को गाइड लाइन जारी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें