फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक के लिए सवा लाख छात्र-छात्राओं ने नहीं किया अभी तक आवेदन

Thu, 27 Aug 2020 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभी तक आधे छात्र-छात्राओं ने भी आवेदन नहीं किया है। पहले से देरी से चल रही प्रक्रिया के बावजूद छात्र-छात्राएं बहुत धीमी गति से रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। अभी तक सिर्फ एक लाख आठ हजार छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं, बीए-बीएससी-बीकॉम को छोड़कर दूसरे कोर्सों में बहुत कम रजिस्ट्रेशन होने से सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के सामने भी बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


सीसीएसयू का परिक्षेत्र मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में है। इस बार इन सभी जिलों में यूपी बोर्ड-सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में दो लाख 30 हजार छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। दूसरे प्रदेशों के छात्रों की संख्या अलग है। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में सरकारी कॉलेज और सेल्फ फाइनेंस को मिलाकर एक लाख 60 हजार से अधिक सीटें हैं।

बुधवार शाम 108224 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 92327 छात्रों ने फीस जमा की है। रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी छात्र-छात्राएं भी प्रवेश नहीं लेते हैं। इनमें से बहुत से दूसरे विवि में चले जाते हैं तो कुछ इंजीनियरिंग और मेडिकल में चयनित हो जाते हैं। ऐसे में दूसरे सालों के मुकाबले इस बार सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 40-50 हजार सीटें खाली रह सकती हैं। इससे कॉलेजों के सामने बड़ा संकट आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं जल्द करें रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन की गति धीमी होने के कारण विवि की प्रवेश प्रक्रिया भी लेट हो रही है। अभी विवि ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि घोषित नहीं की है। लेकिन जल्द ही तिथि घोषित की जा सकती है। ऐसे में स्नातक में प्रवेश के इच्छुक छात्र जल्द ही रजिस्ट्रेशन कर दें, नहीं तो प्रवेश से वंचित रहना पड़ेगा।

पीजी में सिर्फ पहले वर्षों में पास हुए छात्र ही करें अभी रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू के एडमिशन पोर्टल पर एमए, एमएससी-एमकॉम आदि पीजी कोर्सों में प्रथम वर्ष के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। लेकिन ये रजिस्ट्रेशन उन छात्रों के लिए ही हैं जो पिछले चार वर्षों में यूजी कोर्सों में फाइनल कर चुके हैं।

तमाम ऐसे यूजी फाइनल के छात्र-छात्राएं भी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, जिनकी अभी एक सितंबर से परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में यह छात्र अभी रजिस्ट्रेशन नहीं करें। इनका रजिस्ट्रेशन परीक्षा हो जाने के बाद शुरू होगा। अगर कोई ऐसा छात्र रजिस्ट्रेशन करता है तो उसका आवेदन निरस्त हो जाएगा।

कैंपस कोर्सों की प्रवेश परीक्षा को एक सितंबर के बाद घोषित होगी तिथि
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में पांच कोर्सों में एडमिशन प्रवेश परीक्षा द्वारा होते हैं। इनमें एमफिल, एलएलएम, एमएड, एमपीएड और बीपीएड शामिल हैं। इनके आवेदन किए जा चुके हैं। इनकी प्रवेश परीक्षा की तिथि विवि एक सितंबर के बाद घोषित करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें