चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में 14 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर हॉस्टल खोलने की तैयारी हो गई है। फाइनल ईयर में हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या साढ़े तीन सौ के करीब है। ऐसे में अन्य वर्षों वाले छात्र-छात्राओं को 31 अगस्त तक हॉस्टल से अपना सामान ले जाने आदेश जारी हो गए हैं। हॉस्टलों में एक रूम में एक ही छात्र-छात्रा रहेंगे।
सीसीएसयू कैंपस में बीटेक, बीए-एलएलबी, एलएलएम, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमफिल आदि कोर्सों में चार हजार के करीब छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इनमें 16 सौ के करीब छात्र-छात्राएं आठ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। फाइनल ईयर में कैंपस में 15 सौ के करीब छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है।