फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : स्नातक में रजिस्ट्रेशन की कल अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू : स्नातक में रजिस्ट्रेशन की कल अंतिम तिथि
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में रजिस्ट्रेशन का सोमवार को अंतिम दिन है। 21 सितंबर के बाद एडमिशन पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद छात्रों को मौका नहीं मिलेगा। बीए-बीएससी-बीकॉम में जहां 75 फीसदी रजिस्ट्रेशन हुए हैं, वहीं सेल्फ फाइनेंस के कोर्सों का बुरा हाल है।
कैंपस और कॉलेजों में स्नातक के 41 कोर्सों में एक लाख 60 हजार के करीब सीटें हैं। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में इस बार 12वीं में दो लाख 30 हजार छात्र-छात्राएं पास हुए। शनिवार रात तक एक लाख 32 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। सबसे ज्यादा रजिस्टे्शन बीए में 160803 हुए हैं। बीएससी में 47511 छात्रों ने विकल्प भरा है। बीकॉम में 47872 छात्र-छात्राओं ने विकल्प भरा है। चौथे नंबर पर बीएससी एग्रीकल्चर विषय में 12787 छात्रों ने आवेदन किया है। इनके अलावा जो कोर्स हैं, उनकी बहुत खराब स्थिति है। बीए-एलएलबी कोर्स में 5906 पंजीकरण हुए हैं। बीबीए में 6092, बीसीए में 6596, बीएससी नर्सिंग में 3196 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों का हाल इतना खराब है कि बीएससी ज्वेलरी डिजाइन, बीवॉक आईटी और बीएमएम में बस एक-एक ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। एक लाख 32 हजार में से 80 फीसदी बीए, बीएससी-बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर में हुए हैं। बाकी 37 कोर्सों में सिर्फ 20 फीसदी रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ऐसे में इस बार सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 50 से 60 हजार सीटें खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर के बाद आएगी पहली मेरिट
विवि पहली मेरिट 25 सितंबर के बाद जारी करेगा। इस बार दो मेरिट के बाद ओपन मेरिट निकाली जाएगी। जिसमें छात्र-छात्राओं को सेल्फ फाइनेंस में खुद कॉलेज चुनने की छूट होगी। मेरिट का मैसेज छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके बाद छात्र कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें