फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ वारियर्स को हराकर रॉय स्पोर्ट्स क्लब फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित द्वितीय कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में शनिवार को पहले एलिमिनेटर मैच में रॉय स्पोर्ट्स क्लब ने मेरठ वारियर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ वारियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जिसमें दीपक सिद्धू ने 43, शुभम वर्मा ने 26, अफजाल खान ने 31 रन बनाए। रॉय क्लब के गेंदबाज पिंटू पांचली ने तीन, उपेंद्र तोमर व अमर शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राय स्पोर्ट्स क्लब ने 18.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। कांटे के मुकाबले में अनुज ने 45, दीपक बालियान ने 25, करण वाधवा ने 27 रन बनाए। मुख्य अतिथि एसएच स्पोर्ट्स के मालिक योगेश मोहन गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच अनुज, बेस्ट कैच गोलू, बेस्ट बॉलर पिंटू व गेम चेंजर दीपक बालियान को चुना गया। आयोजक सचिव ने बताया कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का दूसरा एलिमिनेटर मैच 21 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें