फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू दीक्षांत समारोह : आयुषी को मिला अतुल माहेश्वरी, प्रीति को मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक 

Thu, 23 Dec 2021 12:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर के नई मंडी निवासी आयुषी अग्रवाल ने एमजेएमसी मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज से उत्तीर्ण की। आयुषी शिक्षिका बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
प्रीति शर्मा को सम्मानित करते राज्यपाल और उप-मुख्यमंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बुधवार को कुलाधिपति ने 50 होनहारों को स्वर्ण पदक देकर सम्मनित किया। एमजेएमसी की टॉपर आयुषी अग्रवाल को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक एवं एमकॉम की टॉपर प्रीति शर्मा को मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्रदान किया।

विज्ञापन


अमर उजाला के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी और नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर प्रति वर्ष ये दोनों स्वर्ण पदक दिए जाते हैं। 

मुजफ्फरनगर के नई मंडी निवासी आयुषी अग्रवाल ने एमजेएमसी मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज से उत्तीर्ण की। आयुषी शिक्षिका बनना चाहती हैं। उनके पिता अनमोल अग्रवाल बिजनेसमैन हैं, माता मीनू गुप्ता गर्वमेंट स्कूल में शिक्षिका हैं। 
विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित हनुमान विहार निवासी प्रीति शर्मा ने सीसीएसयू कैंपस से एमकॉम टॉप किया। प्रीति के पिता अजय शर्मा सीआईएसएफ में हैं, माता संगीता शर्मा गृहिणी हैं। प्रीति बैंकिंग के क्षेत्र में जाना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें